ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को बोकाजान विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार रतन इंगती के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सिंगर जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा, जुबिन गर्ग जी ने सबकी मदद की. उन्होंने सबको सम्मान दिया. उन्होंने हरदम एकता और भाईचारे की बात की. जो भी व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी से वापस लौटता था. उनकी विचारधारा हिमंत सरमा की विचारधारा के खिलाफ थी.

राहुल गांधी ने कहा, असम का ये चुनाव जुबिन गर्ग और हिमंत बिस्वा सरमा की सोच के बीच में है. एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा और सम्मान है तो दूसरी ओर नफरत, हिंसा, भ्रष्टाचार और अहंकार है. आप कांग्रेस को समर्थन दीजिए, हम यहां ऐसी सरकार बनाएंगे जो गरीबों के लिए काम करेगी. हम ऐसी सरकार बनाएंगे जो असम के लिए असम से ही चलेगी.

हिमंत बिस्वा सरमा ने सबको धोखा दिया

कांग्रेस सांसद ने असम के सीएम सरमा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया. उन्होंने कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. वो पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर असम में लैंड एटीएम चला रहे हैं. बिस्वा आम आदमी से उसकी जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं.

नफरत फैला रहे हैं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा

राहुल गांधी ने कहा, असम शंकर देव जी, ज्योति प्रसाद अग्रवाल जी, भूपेन हजारिका जी, तरुण गोगोई जी और जुबिन गर्ग जी जैसी हस्तियों की जमीन है. इन सभी के अंदर असम की आत्मा थी. इन सभी लोगों ने एक ही बात की और वो ये है कि लोगों को जोड़ना है, नफरत को मिटाना है और मोहब्बत फैलानी है. असम में ये सोच बहुत गहरी है. लोगों को जोड़ना और इज्जत करना असम की आत्मा में है. मगर मुख्यमंत्री बिस्वा नफरत फैला रहे हैं. वो लोगों को डरा-धमका रहे हैं.