ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बीच

धमतरी: जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. आमदी रोड स्थित कोयला भट्टी के पास देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए. मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक

बनबगौद निवासी नीलेश ठाकुर और बलिडेरा निवासी हरीश कुमार बाइक क्रमांक CG05 AQ 7223 से आमदी की ओर से धमतरी की तरफ आ रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेज रफ्तार में थे. जैसे ही वे कोयला भट्ठा के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर पहुंचे, चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल मदद के प्रयास शुरू किए गए.

एक युवक की मौके पर मौत, घायल युवक की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना देर किए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को तत्काल वरदान एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद नीलेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक हरीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार घायल को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृत युवक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, परिवार में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.