ब्रेकिंग
Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस...

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली में आज और कल बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बदलाव हो रहा है.

IMD ने आज और कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी और बूंदाबादी के आसार हैं. वहीं हवा 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. मौमस विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-तूफान आ सकते हैं.

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. कुछ जिलों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बिहार में 4 से 7 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

क्या है एमपी-राजस्थान में मौसम का हाल?

IMD के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने राजस्थान में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.

एमपी के कई जिलों में 4 अप्रैल को बारिश के आसार हैं. IMD के अनुसार आज भोपाल और इंदौर समेत करीब 30 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं. 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर और आस-पास के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है.