ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Interview से पहले खूनी खेल! सरकारी नौकरी के लिए जा रहे युवक पर जानलेवा हमला; बेहोश होने तक पीटा।

रेवाड़: शहर के मयूर विहार में दोस्त के घर से पैदल लौट रहे एक युवक पर आधी रात को बदमाशों ने रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया। पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 9 से 10 युवकों ने पहले गाली-गलौच की और फिर लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और उसे करीब 10 मिनट तक बेहोश होने तक पीटते रहे। गंभीर हालत में परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना ऐसे समय हुई है जब पीड़ित का 7 अप्रैल को सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू होना है। शिकायत मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हिमांशु यादव, निवासी मयूर विहार, ने बताया कि वह अपने दोस्त जगदीश के घर से पैदल वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पांच बाइक पर सवार होकर आए कपिल, निशू, विक्की और उनके 6-7 साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पहले उसे रोककर गालियां दी गईं और फिर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हिमांशु ने बताया कि विक्की उसके घर के सामने रहता है, जबकि निशू को वह पहले से नाम से जानता है। हैरानी की बात यह है कि किसी भी आरोपी के साथ उसका पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ था।

 हिमांशु के अनुसार मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि वह कुछ ही देर में सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे पीटते रहे। करीब 10 मिनट तक चले इस हमले में वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने किसी तरह अपने घर फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए।

घटना के दौरान हिमांशु ने भीड़ देखकर अपना बैग पास के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। बैग में आईपैड, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। सुबह तलाश करने पर बैग और सारा सामान उसी प्लॉट में सुरक्षित मिल गया। फिलहाल रामपुरा थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमले के पीछे की वजह, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।