ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Jalandhar Liquor Store Fight: जालंधर में शराब के दाम को लेकर मचा बवाल; शराब ठेके पर चले डंडे, कई घायल

जालंधर: शहर में शराब को लेकर जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर इलाके में शराब के ठेके को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। बताया जा रहगा है कि ठेके पर एक ग्राहक ने महंगी शराब को लेकर विरोध करने पर मामला भड़क गया। ग्राहक ने शराब की बोतल पर 10 रुपये अधिक वसूले जाने का विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान ठेके से जुड़े लोगों ने ग्राहक के साथ मारपीट की। वहीं, कुछ देर बाद एक्साइज विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उन पर भी डंडों से हमला करने के आरोप लगे। इस झड़प में ग्राहक की एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान  सन्नी धवन और कमल के रूप में हुई। इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 4 लोगों ने मिलकर डंडों से हमला किया। घटना के बाद इलाके के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक ही लाइसेंस पर क्षेत्र में 2-2 शराब के ठेके चल रहे हैं, जिससे इलाके में सुबह से ही शराबियों की भीड़ लग जाती है और अक्सर हंगामे की स्थिति बनी रहती है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच (एमएलआर) के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद बढ़ने पर ठेका अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, जब ठेकेदार वहां से जाने लगा तो लोगों ने उसे घेर लिया और ठेका पूरी तरह बंद करने की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया।