ब्रेकिंग
संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर...

बड़ी खबर: पंजाब में ‘स्पेशल ट्रेनों’ की बौछार! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, 860 ट्रेनों से आसान होगा सफर

फिरोजपुर: पंजाब वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब में 860 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के गोदाम गेहूं और धान से भरे पड़े हैं, जिससे जमाखोरी की समस्या बढ़ रही है। इसी को लेकर  केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने के साथ ही यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब की मंडियों से 22 लाख 6 हजार 761 मीट्रिक टन गेहूं उठाने का फैसला किया है और इसके लिए 860 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है।

सरकारी खरीद एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, पंजाब के सभी गोदामों में गेहूं और धान का बड़ा स्टॉक है। गेहूं दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है और गोदामों में धान स्टोर किया जा रहा है। इस फैसले के तहत पंजाब के 22 जिलों की मंडियों से सीधे गेहूं उठाया जाएगा। इसके लिए अप्रैल और मई में 860 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है।

अमृतसर से 80 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 208,000 मीट्रिक टन, बरनाला से 32 ट्रेनों के जरिए 82,723 मीट्रिक टन, बठिंडा से 37 ट्रेनों के जरिए 96,185 मीट्रिक टन और फरीदकोट से 18 ट्रेनों के जरिए 44,646 मीट्रिक टन गेहूं,  फिरोजपुर से 155,000 मीट्रिक टन, गुरदासपुर से 100,000 मीट्रिक टन और पटियाला से 222,863 मीट्रिक टन गेहूं ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। पंजाब से गेहूं ट्रांसपोर्ट करने के लिए अप्रैल में 409 और मई में 440 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस कदम से न सिर्फ पंजाब के गोदामों पर गेहूं का बोझ कम होगा, बल्कि धान रखने की समस्या भी हल हो जाएगी।