ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

Punjab Drug Bust: पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

फ़िरोज़पुर: जिला फ़िरोज़पुर में नशाखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब थाना सिटी जीरा की टीम ने एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी समेत गिरफ्तार किया। जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह के सख्त निर्देशों पर पुलिस पार्टी द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान 3 किलो 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें दो व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसके तार किन बड़े तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं।

जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध छेड़ी गई जंग के दौरान थाना सिटी जीरा के एसआई गुरजंट सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त पर थी। जब पुलिस पार्टी शेरां वाला चौक, जीरा के पास पहुंची तो उन्हें एक खास मुखबिर ने सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि राजबीर कौर उर्फ राज, उसका पति पलविंदर सिंह उर्फ पिंदर, लवजीत सिंह निवासी धक्का बस्ती, जीरा और मोगा की रहने वाली जसमीन उर्फ गग्गे मिलकर बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी करते हैं।पुलिस ने बताया कि खास मुखबिर ने सूचना दी थी कि राजबीर कौर अपने साथियों का इंतजार करने के लिए शाह वाला रोड पर स्थित सेमनाला के पुल के पास भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर छापेमारी की और राजबीर कौर को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 3 किलो 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। थाना सिटी जीरा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला तस्कर से पूछताछ जारी है ताकि फरार आरोपियों पलविंदर सिंह, लवजीत सिंह और जसमीन उर्फ गग्गे को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे नशा सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ा जा सकेगा।