ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Fuel Sale Restriction in Punjab: पंजाब के पेट्रोल पंपों पर बड़ा बदलाव! प्रशासन ने लगाए नोटिस, इन नियमों के बिना नहीं मिलेगा तेल

अमेरिका-इसराइल और इरान युद्ध का असर पंजाब में देखने मिल रहा है। पंजाब के लोगों में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मची हुई है। बीते कई दिनों से लोग लगातार पेट्रोप पंपों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोग अपने वाहनों के साथ-साथ ड्रमों और कैनियों में भी पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। इसी बीच नए सख्त आदेश लागू हुए हैं। पंप मालिकों ने अपने पंपों पर नोटिस चिपका दिए हैं, जिससे नई हलचल पैदा हो गई है।

कल बीते दिन जहां जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया था वहीं आज अमृतसर में रानी के बाग वाले पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार पंप मालिकों ने वहां पर नोटिस चिपका कर पाबंदी के आदेश  जारी कर दिए है।

सख्त एडवाइजरी जारी

जिला मोगा में सख्त एडवाइजरी जारी हो गई है। जिले में फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने पेट्रोल पंप मालिकों को  कहा कि ड्रमों और कैनियों में डीजल भरने पर रोक लगाई जाए। इस तरह से स्टोरेज और ब्लैकमार्केटिंग पर रोक लग सकती है। वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन का इसका विरोध करते हुए कहा कि, ये गलत है। एसोसिएशन ने कहा कि, डीजल का इस्तेमाल पंपों, जनरेटरों और मोटर आदि में होता है। इन्हें उठाकर पेट्रोल पंप पर लागना असंभव है। इस तरह से लोगों में डर का मौहाल पैदा हो जाएगा।

वहीं जिला लुधियाना में साफ कह दिया गया है कि, अब सिर्फ गाड़ियों में ही तेल मिलेगा। कैनियनों, ड्रमों में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है। अगर चंडीगढ़ की बात करें तो वहां भी ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है। इसी के साथ पठानकोट व मोहाली में पेट्रोल डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।