ब्रेकिंग
West Bengal Assembly Election 2026: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की 'चार्जशीट', ममता सरकार को इन मुद्... Jewar Airport Alert: "ये आपकी अमानत है!" पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, वि... Terror Funding Investigation: हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंड... India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में ... Development in Western UP News: पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्... Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड ... Mamata Banerjee on BJP: 'बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत': ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला,... Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादस... Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मा... Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा श...

Garhwa MLA Road Accident: गढ़वा में बड़ा सड़क हादसा, दुर्घटना में बाल-बाल बचे विधायक; बालू लदे ट्रक से हुई भिड़ंत

गढ़वाः भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. घटना उस समय हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. रमना–श्रीबंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन (UP 40D 1875) गाड़ी अनियंत्रित हो गई. जिससे ये हादसा हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया. गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया.

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है और जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. –सतेंद्र सिंह, एसडीपीओ, बंशीधर नगर.

इधर, जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी. सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई. चिकित्सकीय रूप से भी विधायक पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.