Ram Navami in Dhamtari: धमतरी में रामजी की निकली सवारी: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर शहर में एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. चारों ओर “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे और पूरा शहर आस्था के रंग में रंगा नजर आया.