ब्रेकिंग
Ludhiana Bus Stand Jam: लुधियाना बस स्टैंड पर भारी बवाल! PRTC वर्करों ने लगाया चक्का जाम, बसों के पह... Agriculture Crisis 2026: खाड़ी युद्ध का कृषि पर असर: खाद की किल्लत और महंगी खेती से परेशान होंगे किस... Varinder Singh Ghuman Death Case: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर भाई रब्बी बाजवा का बड़ा खुलासा... Fuel Sale Restriction in Punjab: पंजाब के पेट्रोल पंपों पर बड़ा बदलाव! प्रशासन ने लगाए नोटिस, इन निय... Ludhiana Crime News: लुधियाना में गुंडाराज: पॉश कॉलोनी में खूनी खेल, बेखौफ बदमाशों ने सरेआम बरसाईं ग... Women Empowerment on Ram Navami: शस्त्र और शास्त्र का संगम: रामनवमी पर गुरुकुल की कन्याओं ने दिखाए ह... Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में आज बदला रहेगा मौसम का मूड: बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अ... Ranchi Big Theft Case: रांची में बड़ी चोरी: चोरों ने काटे 4 दरवाजे और 4 लॉकर, लाखों के जेवरात पार; प... Jharkhand Peace Process: गढ़वा में तनाव के बाद दिखा भाईचारा: रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, पुल... Cultural Program in Mela: पंजाब और हरियाणा की संस्कृति का संगम: लोक कलाकारों के करतब देख दंग रह गए श...

IPS Anshika Verma Wedding: सादगी से हुई IPS अंशिका और केके की हल्दी सेरेमनी, जोधपुर में होगी शाही शादी

खाकी वर्दी की धमक और सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती व कार्यशैली के लिए मशहूर दो जांबाज IPS अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. संभल के एसपी केके बिश्नोई और चर्चित आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की रस्में शुक्रवार को बाड़मेर के धोरीमन्ना में शुरू हुईं. खास बात यह रही कि करोड़ों के बजट वाली डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में इस पावर कपल ने अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए बेहद सादगी से हल्दी और संगीत का उत्सव मनाया.

शुक्रवार को धोरीमन्ना स्थित केके बिश्नोई के पैतृक आवास कृष्ण निवास में हल्दी की रस्म संपन्न हुई. जहां आमतौर पर IPS अधिकारियों की शादियों में प्रोटोकॉल और वीआईपी कल्चर हावी रहता है, वहीं यहां दूल्हे राजा अपने गांव के बुजुर्गों और परिजनों के बीच एक साधारण बेटे की तरह नजर आए. हल्दी के पीले रंग में रंगे केके बिश्नोई की सादगी ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

शादी की रस्मों के बीच IPS अंशिका वर्मा ने अपने प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें साझा कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. व्हाइट और सिल्वर वर्क वाले एथनिक लिबास में यह जोड़ा किसी बॉलीवुड कपल से कम नहीं लग रहा है. अंशिका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- मेरा ख्वाहिशों का शामियाना. गुलाबी ब्लाउज और ग्रेसफुल लुक में अंशिका की तस्वीरों को देख फैंस काफी खुश हुए.

राजस्थानी लोकगीत और मंगल गान

संगीत की शाम पूरी तरह पारंपरिक रही. किसी शोर-शराबे वाले डीजे के बजाय घर की महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर मंगल गान किए. हालांकि, खुशी के इजहार के लिए आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी जरूर हुई, लेकिन पूरे आयोजन में मर्यादा और समाज के लोगों की आत्मीयता की चमक सबसे ऊपर रही.

मौसम ने बढ़ाई शादी के प्रोग्राम की चिंता

शादी की खुशियों के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है. शनिवार और रविवार को जब बारात धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी, तब मौसम विभाग ने 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन और परिवार अब बारात सभा के लिए वैकल्पिक इंतजामों पर ध्यान दे रहे हैं.

30 मार्च को जोधपुर में भव्य रिसेप्शन

29 मार्च को सात फेरे लेने के बाद, इस पावर कपल का भव्य आशीर्वाद समारोह 30 मार्च को जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में आयोजित होगा. इस समारोह में देश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.