ब्रेकिंग
Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा

Rajasthan Love Marriage Murder: राजस्थान में 5 साल की शादी के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार; ‘जिद’ बनी मौत का कारण

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र में गोधान की पहाड़ी पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी का सिर पत्थरों से कुचल दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.

घटना 21 मार्च की है. दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोधान की पहाड़ी पर एक महिला गंभीर हालत में पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान 32 वर्षीय गुलप्सा के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली थी.

सीसीटीवी से खुला राज

जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो मृतका का पति नदीम गायब मिला. शक होने पर पुलिस ने कहराणी औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में नदीम और गुलप्सा एक साथ पहाड़ी की ओर जाते दिखाई दिए, लेकिन लौटते समय नदीम अकेला था. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पीछा किया और उसे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से धर दबोचा.

जिद और मुकदमों का बोझ

पूछताछ में नदीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि 5 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद रहने लगा. गुलप्सा बीमार थी और उसका टीबी व रीढ़ की हड्डी का इलाज चल रहा था. नदीम उसे अपने परिवार के साथ रखना चाहता था, जबकि गुलप्सा इसके लिए तैयार नहीं थी.

विवाद इतना बढ़ा कि गुलप्सा ने नदीम के खिलाफ मध्य प्रदेश में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था, नदीम का कहना है कि वह उसकी रोज-रोज की जिद और कानूनी कार्रवाई से तंग आ चुका था. ईद के दिन हुए झगड़े के बाद उसने हत्या की साजिश रची और 21 मार्च को बहाने से उसे पहाड़ी पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया.