ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

RSKMP Result 2026: आज दोपहर 1:30 बजे आएगा एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे चेक करें मार्कशीट; देखें डायरेक्ट लिंक

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा पांचवी और आठवीं के रिजल्ट का इंतजार पूरा होने जा रहा है. आज बुधवार 25 मार्च को मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) रिजल्ट जारी करने जा रहा है. एमपी बोर्ड के 5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स कई दिन से इसका इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 25 मार्च की तारीख तय की थी. कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो गई है, 11:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

रोल नंबर या समग्र आईडी लेकर जाएं छात्र
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी लाना होगी. राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए एक ऑफिशयल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसका लिंक क्यूआर कोड स्कैन करके भी प्राप्त किया जा सकता है. रिजल्ट को लेकर एमपी बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है. परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय में शुरू होगी. 11:30 बजे नतीजे ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य
छात्र www.rskmp.in/result.aspx लिंक पर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे. परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों का 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए तो उन्हें परीक्षा देने का दूसरा मौका मिलेगा. यही दो से ज्यादा विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आए तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा.

छात्र ऐसे चेक करें

1- सबसे पहले राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं.
2- इसके बाद होमपेज पर जाकर Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
3- यहां छात्र अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
4- जैसे ही रोल नंबर डालेंगे रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
5- इसके बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

इतने बच्चों ने दी थी परीक्षा
मध्य प्रदेश में क्लास 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस साल बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गईं थी. ये एग्जाम 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुए. इसमें सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. कक्षा 5वीं में करीब 12 लाख 76 हजार बच्चों ने परीक्षा दी. जबकि कक्षा 8वीं में लगभग 10 लाख 92 हजार विद्यार्थी शामिल हुए. छात्रों की आंसर शीट का मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे.