ब्रेकिंग
Sujit Kalkal Wins Gold: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों में जीता गोल्ड, ओलंपिक चैंपियन को द... यमुनानगर के छछरौली में दर्दनाक हादसा: 11 हजार केवी लाइन पर कर्मचारी की मौत, दफ्तर में शव रख फूटा गुस... Panipat Panchayat News: निजी बैंकों में 225 करोड़ FD मामले में ट्विस्ट, बाल जाटान और खंडरा सरपंचों क... हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं परीक्षा: बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी झज्जर को मिली नए नेशनल हाईवे की सौगात: NH-334B के लिए 3A नोटिफिकेशन जारी Saurabh Bharadwaj Detained: दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो के कई स्टेशन बंद और इंटरनेट सेवा ... Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जां... Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह...

MP के बड़े अफसरों को जेल! पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान और IAS तरुण राठी समेत 4 को 2-2 महीने की सजा; हाईकोर्ट ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

 इंदौर। कोर्ट के आदेश की अनदेखी अधिकारियों पर भारी पड़ी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने पूर्व अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान, पूर्व में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं रहे और वर्तमान में आयुक्त आदिम जाति कल्याण तरुण राठी, उज्जैन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डीके तिवारी और मंदसौर सीएमएचओ डॉ. गोविंद चौहान को कोर्ट की अवमानना का दोषी पाते हुए दो-दो माह कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा को तीन सप्ताह के लिए स्थगित रखा है ताकि आदेश का पालन किया जा सके।

यह है मामला

मंदसौर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के पक्ष में छह दिसंबर 2023 को हाई कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था। कोर्ट ने इन कर्मचारियों को वर्ष 2004 से सात अप्रैल 2016 तक नियमितीकरण और उसके साथ सभी अनुषंगी लाभ देने के निर्देश दिए थे।