ब्रेकिंग
Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस; 2 यात्रियों ने ग... World Air Quality Report 2026: यूपी का 'लोनी' दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर; भार... MP में पेट्रोल-डीजल के लिए 'महायुद्ध'! किल्लत की अफवाह से पंपों पर चले लात-घूंसे; कहीं लगा 'स्टॉक खत... सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ...

शराब, शबाब और ‘पिस्टल’ का शौक! नशे में दोस्त को ही मार दी गोली; पेट के आर-पार हुई बुलेट, आरोपी हथियार के साथ दबोचा

गिरिडीह: गांडेय के झरघट्टा में सोमवार देर रात गोली लगने से युवक के घायल होने के मामले का खुलासा हुआ. इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि जिस 7.65 एमएम के पिस्टल से गोली चली थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है. मिली जानकारी अनुसार जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह घायल टिंकू मरीक का दोस्त है. गिरफ्तार युवक ने घटना की विस्तृत जानकारी भी पुलिस को दी है.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बता दें कि सोमवार देर शाम गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली चली थी. यहां मुफस्सिल थाना इलाके के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इधर सूचना मिलते ही एसपी डॉ बिमल कुमार ने सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में टीम बनाया. टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावा गांडेय पुलिस को शामिल किया गया.

टिंकू मरीक को गोली लगने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना की सत्यता भी सामने आ चुकी है. आगे विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है:- जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ

टीम जब घटनास्थल पर जांच करने पहुंची तो, उस स्थान पर किसी प्रकार का प्रमाण नहीं मिला. उसके बाद यह पता चला कि गोली देसी शराब के अड्डे में चली है. ऐसे में पुलिस झरघट्टा के उस घर पर पहुंची, जहां शराब बेची जाती है. वहां पहुंचते ही मामला खुल गया. घर में पुलिस को न सिर्फ खून के धब्बे मिले, बल्कि गोली चलने के निशान भी मिले. इस दौरान घर के मालिक ने बताया कि घायल के दोस्त के हाथ से ही गोली चलाई गई थी.

नई थी पिस्टल, चेक कर रहा था दोस्त

पूछताछ के बाद टिंकू के दोस्त को गिरफ्तार किया गया. दोस्त ने बताया कि टिंकू ही पिस्टल लेकर आया था. उसी पिस्टल को वह चेक कर रहा था. इसी दौरान फायर हो गई और गोली टिंकू के पेट में जा लगी. घटना के बाद टिंकू को अस्पताल ले जाया गया. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने यह भी बताया कि उसने पिस्टल दुखिया महादेव के पास जमीन के नीचे गाड़ कर रख दिया है. इसके बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया.