ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...

Natural Hair Straightening: बिना हीट के बाल सीधे करने के 5 घरेलू उपाय; एलोवेरा से लेकर दूध तक, इस्तेमाल करें ये चीजें और पाएं रेशमी बाल

अमूमन हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल काले और घने नजर आए. वैसे हम हेयर की ब्यूटी बढ़ाने के लिए कई मॉर्डन तरीके आजमाए जाने लगे हैं. इसमें बालों की स्ट्रेटनिंग सबसे कॉमन है. इसके अलावा रिबॉन्डिंग, कैरेटिन या कलरिंग समेत और भी कई तरीके अपनाए जाते हैं. ये इंस्टेंट रिजल्ट देते हैं लेकिन इनका नुकसान भी होता है. देखा जाए तो महिलाए बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए ऐसे तरीकों की हेल्प लेती हैं. उन्हें पता होता है कि इसका नुकसान भी है लेकिन फिर भी स्टाइलिश लुक पाने के लिए बालों को खतरे में डाल दिया जाता है. ऑफिस, पार्टी या और दूसरे इवेंट्स के लिए मेकअप के साथ-साथ बालों की प्रेसिंग करके इन्हें बेहतरीन लुक दी जाती है.

ये तरीका खूबसूरती में चार चांद लगाता है पर इसे ज्यादा अपनाना बालों की नेचुरली ब्यूटी को छीन लेता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर सही तरीके से अपनाया जाए तो हेयर नेचुरल स्ट्रेट नजर आने लगते हैं. जानें इन हेयर केयर होम रेमेडीज के बारे में….

बालों पर हीटिंग टूल्स का यूज । Hair Heating Tools for stylish looks

बालों को स्ट्रेट या दूसरे तरीकों से स्टाइलिश बनाने के लिए स्ट्रेटनर, कर्लर या ड्रायर जैसे हीटिंग टूल्स का यूज किया जाता है. इसके साथ ही सीरम और केमिकल भी स्प्रे किए जाते हैं. टूल्स का टेंपरेचर 150 से 120 डिग्री सेल्सियस होता है. हफ्ते में कई बार इन्हें बालों पर इस्तेमाल किया जाए तो ये रूखे होकर टूटने लगते हैं. कई महिलाएं तो बिजी लाइफ होने के कारण जल्दी में गीले बालों पर ड्रायर या दूसरे टूल्स को चलाती हैं. इस वजह से बालों की नेचुरल नमी खत्म होने लगती है. कई मामलों में देखा गया है कि बाल झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं.

बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाने के नुस्खे । Home remedies for naturally straight hair

एलोवेरा जेल और नारियल तेल- बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का यूज कर सकते हैं. एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज वाले एलोवेरा जेल में स्मूदनिंग क्वालिटी होती है. देखा जाए तो एलोवेरा जेल एक ऑलराउंडर है क्योंकि ये हेयर, स्किन और बॉडी हेल्थ तीनों के लिए फायदेमंद होता है. बालों को इससे नेचुरली स्ट्रेट बनाने के लिए आप इसके जेल को सीधे भी अप्लाई कर सकते हैं. वैसे जेल में नारियल तेल को मिलाने से दोगुने फायदे मिलते हैं. एक बर्तन में दो से तीन चम्मच नारियल तेल लें और इसमें इतना ही एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद शैंपू कर लें.

अंडे का मास्क- हेयर स्ट्रेटिंग के लिए अंडे की हेल्प भी ली जा सकती है. अंडे में स्मूदनिंग क्वालिटी है और इसके तत्व बालों को पोषक तत्व भी बेनिफिट्स पहुंचाते हैं. एक बर्तन में एक से दो एंडे को फेंट लें और इसे सीधे बालों पर अप्लाई करें. आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल को भी मिला सकते हैं. हां, इसकी बदबू आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने का ये तरीका बेस्ट है. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार अंडे का मास्क जरूर लगाएं.

कोकोनट ऑयल और कैस्टर ऑयल- बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ऑयलिंग करना भी एक बेस्ट तरीका है. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि हमें हफ्ते में दो से तीन बार बालों की ऑयलिंग करनी चाहिए. एक बर्तन में दो से तीन चम्मच नारियल तेल लें और इसमें दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें. नहाने से ठीक आधे घंटे पहले होममेड ऑयल को बालों पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें. ये तरीका न सिर्फ बालों को स्ट्रेट करेगा बल्कि पोषण भी देगा.

केले और दही का पैक- अगर आप बालों को नेचुरली स्ट्रेट और शाइनी बनाना चाहती है तो इसके लिए दही और केले के पैक का नुस्खा आजमाएं. इसके लिए एक बर्तन में केले को मैश कर लें और इसमें तीन से चार चम्मच दही मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद पैक को स्कैल्प और बालों में अप्लाई करें. इसे 10 से 15 मिनट लगा रहने दें और बालों को शैंपू करें.

अगर बालों में डैंड्रफ है तो नींबू और दही का नुस्खा आजमाएं. इसके अलावा बालों को नेचुरली घना और स्ट्रेट बनाने के लिए डाइट का भी खास ख्याल रखें. खानपान में देसी चीजों को खाएं जिनमें पोषक तत्व काफी हो. इसके अलावा बॉडी में हाइड्रेशन के लेवल को भी ठीक रखें. आपको बता दें कि ऊपर दिए गए नुस्खे सामान्य जानकारी है. इन्हें अपनाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.