ब्रेकिंग
Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E... Haryana Budget Session 2026: संपन्न हुआ हरियाणा का बजट सत्र, सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां; विपक्ष क... Hooch Tragedy Case: जहरीली शराब कांड में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, जेल नेटवर्क से जुड़ा ह... बृजेंद्र सिंह का सियासी 'सद्भाव' या भविष्य का दांव? पहले अपनों पर तंज, अब बचाव; जानें हरियाणा राजनीत... Myanmar Tragedy Reunion: 11 साल बाद माँ-बच्चों का भावुक मिलन, म्यांमार हिंसा में अलग हुआ था परिवार; ... पानीपत में 'मौत' की बारिश! ऑटो पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कटा युवक; रोंगटे खड़े कर देने वाला ह... Sonipat Police Action: पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग, 5 लाख रुपये मांगते हुए यूट्यूबर धराया; सोनी...

Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में रांदेर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दरअसल, मंगलवार को महिली की सरेराह हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. इसमें में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया था. महिला के पति ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था.पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं.

रांदेर इलाके के निवासी सरफराज और उनकी पत्नी पूजा के बीच कुछ समय से झगड़ा चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर हमला कर दिया. आरोपी पति सरफराज ने तेज धार वाले चाकू से पत्नी पूजा की छाती पर बेरहमी से वार किया. गंभीर चोटों के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना के कारण मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

पति ने क्यों की पत्नी की हत्या?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. आरोपी सरफराज को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का शक था. माना जा रहा है कि इसी शक और घरेलू झगड़े के चलते सरफराज ने यह कदम उठाया. महिला की बिहार की रहने वाले थी और वो सूरत मे केटरिंग का काम करती थी. इस दौरान उसकी मुलाकात सरफराज से हुई थी. इसके बाद दोनों ने लव मैरिज की थी. सरफराज भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला था.

दूसरे के कमरे में चली गई थी पत्नी

जानकारी के मुताबित, पिछले दो साल से दोनों साथ रह रहे थे. लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, सरफराज ने जिस दिन घटना को अंजाम दिया था, उस दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा होने के बाद पूजा अपने परिचित नरेश के कमरे में चली गई थी. इसके बाद सरफराज गुस्से से आग बबूला हो गया और उसे ढूंढते हुए नरेश के कमरे में पहुंच गया.

आरोपी पति गिरफ्तार

सरफराज ने जब दोनों को एक साथ देखा तो पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया. इस दौरान गुस्से में सरफराज ने पूजा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सरफराज को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है