ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप

गुजरात के गिरनार में स्थित प्रसिद्ध मां अंबाजी मंदिर में सुरक्षा और मंदिर परिसर की पवित्रता को भंग करने का मामला सामने आया है. यहां मंदिर के पुजारी पर आरोप लगा है कि उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ लोगों के साथ शराब और मांस पार्टी की. इतना ही नहीं, ये भी आरोप है कि उन्होंने मंदिर में दान के लिए आने वाली राशि से लाखों रुपए का गबन किया है. इस मामले में कलेक्टर ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. इन 11 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं.

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने जूनागढ़ के गिरनार स्थित अंबाजी मंदिर में अनियमितताओं और पवित्रता भंग करने के गंभीर आरोपों में कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया. इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की जाएंगी. शिकायत वायरल वीडियो सामने आने के बाद दर्ज की गई. डीएम ने वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए थे.

11 लोगों के खिलाफ FIR

मंदिर परिसर में शराब और मांसाहार के साथ पार्टी आयोजित करने के आरोप में दो नाबालिगों सहित 6 व्यक्तियों (अभिषेक चौहान, छगन डाभी, निखिल मेघनाथी और जिग्नेश डाभी) के खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की जाएगी. जांच में पता चला है कि 22 अक्टूबर को इन व्यक्तियों ने सीढ़ी के रास्ते शराब और मांसाहार लाया और वहां चार दिनों तक रहकर पार्टी की.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

वित्तीय प्रशासन में अनियमितताओं और गबन के आरोप में पांच पुजारियों (योगेशगिरि, दुष्यंतगिरि, कुंदनगिरि, देवगिरि और भरतनाथ) के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की जाएगी. इस पूरे मामले में प्रशासक और नगर पालिका के मामलतदार को भी नोटिस जारी किए गए हैं और यदि जांच में उनकी लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में जूनागढ़ के कलेक्टर अनिल रणवासिया ने मंदिर में आरोपी पुजारियों को हटाने के निर्देश दिए थे. इस मामले में 11 लोगों को उनके काम से हटा दिया गया था. इनमें मंदिर के पुजारी और सहायक शामिल हैं. प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था संभालने के लिए फिलहाल तीन नए पुजारियों की अस्थायी नियुक्ति की गई है.