ब्रेकिंग
Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क... CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात; जगदलपुर का लालबाग डूबा, खातिगुड़ा बा... Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे...

गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप

गुजरात के गिरनार में स्थित प्रसिद्ध मां अंबाजी मंदिर में सुरक्षा और मंदिर परिसर की पवित्रता को भंग करने का मामला सामने आया है. यहां मंदिर के पुजारी पर आरोप लगा है कि उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ लोगों के साथ शराब और मांस पार्टी की. इतना ही नहीं, ये भी आरोप है कि उन्होंने मंदिर में दान के लिए आने वाली राशि से लाखों रुपए का गबन किया है. इस मामले में कलेक्टर ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. इन 11 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं.

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने जूनागढ़ के गिरनार स्थित अंबाजी मंदिर में अनियमितताओं और पवित्रता भंग करने के गंभीर आरोपों में कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया. इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की जाएंगी. शिकायत वायरल वीडियो सामने आने के बाद दर्ज की गई. डीएम ने वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए थे.

11 लोगों के खिलाफ FIR

मंदिर परिसर में शराब और मांसाहार के साथ पार्टी आयोजित करने के आरोप में दो नाबालिगों सहित 6 व्यक्तियों (अभिषेक चौहान, छगन डाभी, निखिल मेघनाथी और जिग्नेश डाभी) के खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की जाएगी. जांच में पता चला है कि 22 अक्टूबर को इन व्यक्तियों ने सीढ़ी के रास्ते शराब और मांसाहार लाया और वहां चार दिनों तक रहकर पार्टी की.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

वित्तीय प्रशासन में अनियमितताओं और गबन के आरोप में पांच पुजारियों (योगेशगिरि, दुष्यंतगिरि, कुंदनगिरि, देवगिरि और भरतनाथ) के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की जाएगी. इस पूरे मामले में प्रशासक और नगर पालिका के मामलतदार को भी नोटिस जारी किए गए हैं और यदि जांच में उनकी लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में जूनागढ़ के कलेक्टर अनिल रणवासिया ने मंदिर में आरोपी पुजारियों को हटाने के निर्देश दिए थे. इस मामले में 11 लोगों को उनके काम से हटा दिया गया था. इनमें मंदिर के पुजारी और सहायक शामिल हैं. प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था संभालने के लिए फिलहाल तीन नए पुजारियों की अस्थायी नियुक्ति की गई है.