ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

T20 World Cup 2026 Controversy: क्या शुभमन गिल ने संजू सैमसन को फोटो से किया एडिट? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच सामने आई असली सच्चाई

Shubman Gill Social Media Post Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत काफी ऐतिहासिक रही. तीसरी बार खिताब जीतने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक विवाद भी छिड़ी हुआ है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. ये विवाद भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के पोस्ट को लेकर है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद हर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बधाई दी, इसमें गिल भी शामिल थे. लेकिन कुछ यूजर्स का आरोप है कि गिल ने फोटो को एडिट करके पोस्ट किया है और संजू सैमसन को हटा दिया है.

गिल के सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा बवाल

यह विवाद इसलिए शुरू हुआ क्योंकि गिल ने इंस्टाग्राम पर टीम की ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन फोटो शेयर की, जिसमें संजू सैमसन दिखाई नहीं दे रहे हैं. कई फैंस ने इसे सूर्यकुमार यादव की पोस्ट से तुलना की, जहां सैमसन पीछे दिख रहे थे और दावा किया कि गिल ने फोटो एडिट कर सैमसन को बाहर कर दिया है. आरोप लगाया जा रहा है कि गिल को सैमसन की सफलता से जल रहे हैं, क्योंकि सैमसन ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. वहीं, गिल वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे.

क्या है गिल के पोस्ट की सच्चाई?

बता दें, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत है और सच्चाई इससे अलग है. फैक्ट चेक और जांच से पता चला कि गिल ने कोई एडिटिंग नहीं की. उस दिन मैच के बाद कई फोटोज क्लिक हुई थीं, जो अलग-अलग एंगल और अलग पलों की थीं. गिल ने जो फोटो पोस्ट की, उसमें खिलाड़ियों की पोजीशन थोड़ी अलग थी, जिसके चलते संजू सैमसन दिखाई नहीं दे रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने भी ठीक वही फोटो अपनी बधाई पोस्ट में शेयर की, जिसमें सैमसन नहीं दिख रहे हैं. शिवम दुबे और रविचंद्रन अश्विन ने भी इसी तरह की फोटो इस्तेमाल कीं. सूर्यकुमार यादव की फोटो अलग समय की थी, जहां सैमसन बुमराह के पीछे छिपे हुए नजर आ रहे थे, लेकिन गिल वाली फोटो में पोडियम पर खिलाड़ियों की व्यवस्था और ट्रॉफी की पोजीशन काफी अलग है.

संजू सैमसन के लिए यादगार रहा टूर्नामेंट

संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बड़े मैच विनर साबित हुए. उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने लगातार तीन बड़े स्कोर (97*, 89, 89) बनाकर टीम को चैंपियन बनाया. संजू सैमसन को भले ही शुरुआत में खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन टूर्नामेंट के बीच में जैसे ही सैमसन को मौका मिला, उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया.