ब्रेकिंग
Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल... Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित...

नक्सलवाद को मात देगा विकास! पलामू में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद; जानें कैसे बदलेगी हरिहरगंज की तस्वीर और पहचान

पलामू: केंद्र सरकार की नीति आयोग के द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत हो चुकी है. पलामू नीति आयोग के आकांक्षी जिला में शामिल है, जबकि पलामू का हरिहरगंज आकांक्षी प्रखंड में शामिल है. संपूर्णता अभियान के तहत 6 अलग-अलग बिंदु तैयार किए गए हैं. जिसमें जिला प्रशासन कार्य कर रही है. पलामू के हरिहरगंज प्रखंड को संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चिन्हित किया गया. हरिहरगंज प्रखंड झारखंड बिहार सीमा पर मौजूद है. यह इलाका नक्सल गतिविधि के लिए पूरे देश भर में चर्चित रहा है. 10 मार्च से हरिहरगंज से पूरे जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत हो रही है.

संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत हो चुकी है. जिला स्तर से 10 मार्च को अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. कुछ इंडिकेटर तय किए गए हैं आकांक्षी प्रखंड हरिहरगंज समेत पूरे जिला के लिए. पलामू जिला के साथ-साथ हरिहरगंज प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के लिए चयनित है. पूरक पोषाहार, छोटे बच्चों के वजन, आंगनबाड़ी में पानी, शौचालय, स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय आदि बिंदुओं पर कार्य किया जाना है. टीकाकरण की उपलब्धि को भी पूरा किया जाना है. जिला प्रशासन संपूर्णता अभियान के तहत सभी इंडिकेटर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य कर रही है:- समीरा एस, डीसी

जिला प्रशासन स्कूलों में करवाएगी शौचालय निर्माण

इस अभियान के तहत लड़कियों के लिए स्कूल में शौचालय उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता है. संपूर्णता अभियान के तहत जिला प्रशासन स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय का निर्माण करवाएगी. साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर भी निगरानी करेगी. नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और वित्तीय समावेशन पर जिला प्रशासन को कार्य करना है.

पोषण और स्वास्थ्य को लेकर योजना तैयार

पलामू जिला प्रशासन पोषण और स्वास्थ्य को लेकर अलग से योजना तैयार की है, ताकि गर्भवती महिला, बच्चा और लड़कियों को इसका फायदा मिल सके. पलामू जैसा इलाके में लो बर्थ वेट छह प्रतिशत के करीब है. जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में 4738 बच्चों का जन्म हुआ है. जिसमें 303 का बर्थ वेट है. पलामू जिला प्रशासन संपूर्णता अभियान के तहत लो बर्थ वेट को खत्म करना चाहती है. पलामू में टीकाकरण 95 प्रतिशत है.