ब्रेकिंग
Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क...

Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बदला मूड; रिलायंस और टाटा स्टील में हलचल

एक दिन पहले सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापसी की. कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,566.16 के मुकाबले 78,375.73 पर खुला, यानी शुरुआत में ही करीब 809.57 अंकों की तेजी दर्ज की गई. वहीं Nifty 50 भी बढ़त के साथ खुला. निफ्टी अपने पिछले बंद 24,028.05 के मुकाबले 24,280.80 पर पहुंच गया, यानी इसमें लगभग 252.75 अंकों की बढ़त देखी गई.

क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली. Nikkei 225 करीब 1,670.36 अंक (3.17%) चढ़कर 54,399.08 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं Hang Seng Index 432.50 अंक (1.70%) की बढ़त के साथ 25,840.97 पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा दक्षिण कोरिया का KOSPI भी तेज उछाल के साथ 256.46 अंक (4.88%) बढ़कर 5,508.33 के स्तर पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों में आई इस तेजी से वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत होता नजर आया और इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार की शुरुआत पर भी दिखाई दिया.

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट

10 मार्च को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. एक दिन पहले कीमतें तीन साल से ज्यादा समय के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं. यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि मिडिल ईस्ट का संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, जिससे वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट की आशंका कम हुई. Brent Crude के फ्यूचर्स 6.51 डॉलर (6.6%) गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. वहीं West Texas Intermediate (WTI) कच्चा तेल 6.12 डॉलर (6.5%) गिरकर 88.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत में भी तेल की कीमतों में इसी तरह गिरावट देखने को मिली. Multi Commodity Exchange (MCX) पर कच्चे तेल की कीमत करीब 6% गिरकर 8,261 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार करती दिखी.

ट्रंप ने दिया युद्ध खत्म करने का संकेत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं बताई. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि हालात ऐसे बन रहे हैं कि संघर्ष के अंत की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी ऐसे शासन को बर्दाश्त नहीं करेगा जो दुनिया को डराकर या वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ऐसा कोई कदम उठाता है, तो उसे बेहद कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिससे उबर पाना उसके लिए बेहद मुश्किल होगा.