ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

Yamunanagar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, होठों पर फेविक्विक और गले पर निशान

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास बेहद संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है. हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया था. पुलिस इस मामले में हनीट्रैप और लव ट्राएंगल के एंगल से जांच कर रही है. मृतक की पहचान शंकरपुरी कॉलोनी निवासी राजीव (21) के रूप में हुई है.

राजीव के भाई हर्ष ने बताया कि रविवार को राजीव का 21वां जन्मदिन था. शुक्रवार दोपहर को वह अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के साथ हरिद्वार जाकर जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. रविवार सुबह बाड़ी माजरा तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइन के किनारे उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.

फेविक्विक से होंठ चिपकाए

वारदात की गंभीरता का अंदाजा शव की हालत से लगाया जा सकता है. राजीव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. शोर न मचा सके, इसलिए उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया गया था. मौके से एक दुपट्टा बरामद हुआ है और गर्दन पर गहरे निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि गला घोंटकर हत्या की गई. राजीव ने अपनी छाती पर गर्लफ्रेंड स्नेहा के नाम का टैटू गुदवाया हुआ था.

लव ट्रायंगल का शक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजीव पिछले 2 साल से स्नेहा के संपर्क में था. हालांकि, हर्ष का आरोप है कि स्नेहा का अमित नाम के किसी अन्य युवक के साथ भी करीब 12 साल से संबंध है. परिजनों को शक है कि इसी लव ट्राएंगल के चलते राजीव की जान ली गई है.

पुलिस की कार्रवाई

सदर थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीआईए (CIA) की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है शव को यमुनानगर सिविल अस्पताल भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों और मुंह पर लगाए गए पदार्थ की पुष्टि हो पाएगी.

राजीव अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था और पिछले 8 साल से डीजे की दुकान पर काम कर आर्थिक सहारा बना हुआ था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, अब मां ज्योति ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है.