ब्रेकिंग
IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल...

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जहां ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की वजह से सफेद चादर बिछ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में पिछले सप्ताह हुई हल्की बूंदाबादी के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है. जम्मू-कश्मीर में भी अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. फरवरी में ही अप्रैल गर्मी महसूस हो रही है. गर्मी की वजह से अभी से ही लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है.

वहीं दिल्ली-NCR बीते दो-तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. हवा की स्पीड धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी ने लोगों को बेहार कर दिया है. दिल्ली-NCR में हवाएं अब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं, जो की तेज धूप की वजह से लोगों को राहत नहीं दे पा रही है.तेज धूप की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, लोगों को फरवरी का महीना मार्च और अप्रैल जैसा लगने लगा है.

मार्च में जलाने वाली गर्मी

मौसम विभाग ने 24 फरवरी से 1 मार्च तक का मौसम का पूर्वा अनुमान जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि मार्च का पहला हफ्ता काफी गर्म रहने वाला है. यानी होली में लोगों को खासी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

1 मार्च तक अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिसका सीधा मतलब है कि तेज धूप की वजह से मौसम सूखा रहेगा. मार्च के पहले सप्ताह से ही लोगों को गर्मी परेशान करना शुरू कर देगी. वहीं रात का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

रात में भी बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की माने तो 1 मार्च तक रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. जैसे-जैसे टेम्परेचर धीरे-धीरे बढ़ेगा, लोगों को गर्मी परेशान करने लगेगी. अभी, 1 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. 1 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, और बीच-बीच में तेज धूप रहेगी.

वहीं मौसम वैज्ञानीय डॉ. महेश पलावत ने बताया कि अगले 24 घंटों में दक्षिण औ पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना है.

यूपी-बिहार कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. तेज धूप कई जिलों में तापमान बढ़ेगा. वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ में तापमान की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गौतम बुद्ध, कानपुर समेत कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ेगा.

मौसम विभाग ने बिहार में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, भागलपुर सहित कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है.