ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

Bihar Assembly News: ‘ब्राह्मण’ शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- “मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, मेरी रैगिंग हुई”

बिहार विधानसभा में शून्य काल के दौरान ब्राह्मण शब्द को लेकर हंगामा. बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी गाइडलाइन के सवालों पर हंगामा किया. माले विधायक संदीप सौरव ने यूजीसी लागू करने का प्रस्ताव पास करने की मांग के दौरान ब्राह्मण शब्द का इस्तेमाल किया जिसको लेकर भाजपा विधायक मुरारी मोहन ठाकुर में बहस हो गई. दोनों ने एक दूसरे को उंगली दिखाई.

संदीप सौरव ने सरकार से UGC इक्विटी गाइडलाइन लागू करने की और केंद्र से कानून बनवाने की मांग की. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से हूं, मेरी रैगिंग और भेदभाव हुआ. वहीं विधायक रोमित कुमार ने विधानसभा में कहा कि साल 1931 की जनगणना में भूमिहार ब्राह्मण की आबादी और बाद में आंकड़ों के जरिए विसंगति देखी गई. उन्होंने कहा कि सरकार इसपर एक्शन ले ताकि भ्रम की स्थिति पैदा न हो.

‘अभिलेख में जो लिखा हुआ उसमें सुधार नहीं होगा’

इस पर विजय सिन्हा ने उठकर जवाब दिया. ये राजस्व और सुधार मंत्री हैं इसलिए उन्होंने अपनी ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट राय रखते हुए जवाब दिया कि जो अभिलेख में पहले से ब्राह्मण लिखा हुआ, इसलिए उसमें वैसा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व भूमि सुधार विभाग के रिकॉर्ड में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, इसलिए इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है.

सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण में चहुंओर अराजकता और अव्यवस्था है. सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है. अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन की मौज है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया अचेत अवस्था में है इसलिए जनता त्रस्त, अधिकारी भ्रष्ट और अपराधी मस्त है.