ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार ‘नमो भारत’

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर रविवार को आम लोगों के लिए खुल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ के शताब्दी नगर से दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. एक नमो भारत ट्रेन सराय काले खां की ओर और दूसरी मेरठ मेट्रो, जिसमें उनके सफर करने की उम्मीद है. सराय काले खां से मेरठ तक का सफर 55 मिनट में पूरा होगा. पीएम मोदी सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी लंबे दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत काॅरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

अभी कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा, जिसमें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशन शामिल हैं. वह चालू है. बाकी सेक्शन पर ट्रायल रन अगस्त 2025 में पूरे हो गए थे. दिल्ली सेक्शन में, सराय काले खां नमो भारत स्टेशन, जो सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है और जुलाई 2025 से ऑपरेशन के लिए तैयार है, जिसका पीएम मोदी रविवार को उद्घाटन करेंगे. काॅरिडोर पर सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदीनगर नाॅर्थ सहित कुल 16 स्टेशन शामिल हैं.

कितनी होगी स्पीड?

हालांकि नमो भारत ट्रेनों की अभी की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट है, लेकिन पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद यह घटकर 10 मिनट हो जाएगी. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम पहुंचने में करीब 55 मिनट लगेंगे. अधिकारियों ने कहा कि 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड के साथ मेरठ मेट्रो देश का सबसे तेज मेट्रो सिस्टम होगा. यह मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के हिस्से पर 12 स्टेशनों के साथ चलेगी और यह दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी.

कई बार बदली उद्घाटन की तारीख

सराय काले खां RRTS स्टेशन पिछले साल शुरू होने वाला था. पहले इसे जून में शुरू करने का प्लान था, लेकिन बाद में 17 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद थी, जिस दिन PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था और फिर 30 सितंबर को. अब यह 22 फरवरी को पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद शुरू हो जाएगा. इससे दिल्ली से मेरठ सफर करने वाले हजारो यात्रियों को फायदा होगा.