बठिंडा में बवाल: 400 किसानों पर गिरी पुलिस की गाज! भारी झड़प के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा विवाद
बठिंडा : पंजाब पुलिस द्वारा किसानों पर मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि बुधवार को जिओंद गांव में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई थी।
इस दौरान कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की बात कही जा रही है। वहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गए। अभी तक इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अपने साथियों के खिलाफ शिकायतों के मामले में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस दौरान पुलिस ने किसानों को गांवों में ही रोक दिया और जिओंद गांव में पुलिस और किसानों के बीच यह झड़प हुई। अब पुलिस ने इस मामले में 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।