ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी ने कथित रूप से हिंसक बातें कही थी.यही नहीं आरोपी ने पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा था, जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका थी.

सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का था खतरा

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि वीडियो में भगवा आतंकवाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था.मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की. तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई.

वायरल वीडियो की जांच के दौरान उसमें आपत्तिजनक शब्दों और हिंसक भाषा का उपयोग पाया गया. समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया – सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर सीएसपी

सीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.