ब्रेकिंग
Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख...

Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़ी प्रत्याशियों की भारी भीड़

रांची: कहने को तो नगर निकाय चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा है लेकिन नामांकन के दौरान जिस तरह से राजनीतिक दलों के नेताओं की भागीदारी देखी जा रही है, उससे साफ नजर आता है कि यह चुनाव राजनीतिक रंग में रंग चुका है. नामांकन के आखिरी दिन रांची महापौर पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने पहुंची बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो के जुलूस में भी कुछ ऐसा नजारा दिखा.

नॉमिनेशन के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

रांची के पुराना जेल चौक से पदयात्रा कर समाहरणालय पहुंची रोशनी खलखो के साथ ना केवल बीजेपी के कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे, बल्कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम भी सड़कों पर देखा गया. सिर पर पगड़ी और गले में भगवा गमछा लिए समाहरणालय तक पहुंचे लोगों का उत्साह चरम सीमा पर था.

रोशनी खलखो ने विरोधियों पर निशाना साधा

महापौर पद पर नॉमिनेशन के बाद रोशनी खलखो ने जीत का दावा करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर निगम की स्थिति बनी हुई है और शहर के हालात हैं, उससे साफ नजर आता है कि सिस्टम को दुरुस्त करना कितना चुनौतीभरा काम होगा. इसके बावजूद जनता का आशीर्वाद लेने में मैदान में उतरी हूं.

विधायक सीपी सिंह ने रोशनी खलखो की जीत का दावा किया

रोशनी खलखो के नामांकन के वक्त बीजेपी के कई बड़े नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि, रोशनी खलखो बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है और नगर निगम में दो-दो बार पार्षद रह चुकी हैं. एक बार तो उन्हें निर्विरोध जनता का आशीर्वाद मिला था, ऐसे में उनकी जीत तय है क्योंकि जिस तरह से उनका स्वभाव है, कोई भी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना, इनकी पहचान है.

विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को लिया आड़े हाथों

बीजेपी विधायक ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो की दावेदारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक बार उन्हीं की कारण चुनाव रद्द करना पड़ा था. ऐसे में जनता के बीच रमा खलखो की छवि साफ सुथरी नहीं है, जिसका लाभ रोशनी खालखो को मिलेगा. चूंकि यह गैर दलीय आधारित चुनाव है. ऐसे में पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया है और इसी वजह से लोग यहां आए हैं.

क्षेत्रीय स्थिति का उठा मुद्दा

वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने रोशनी खलखो की जीत का दावा करते हुए कहा कि वे बेहद ही मिलनसार हैं और जनता के सुख-दुख में हमेशा वह खड़ी रहती हैं. आज नगर निगम की स्थिति क्या है? वह किसी से छिपी हुई नहीं है. जाहिर तौर पर चुनाव जीतने के बाद भी रोशनी खलखो के लिए यह एक चुनौती भरा रहेगा.