ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर: शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक और ई-मेल आने से हड़कंप मच गया है। नए ई-मेल में संस्कृति के.एम.वी. स्कूल, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, सी.जी.एस. पब्लिक स्कूल और IVY वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले कैम्ब्रिज स्कूल, एम.जी.एन. स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल को भी धमकी मिल चुकी है।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया। सभी स्कूलों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। राहत की बात यह है कि आज छुट्टी होने के कारण स्कूलों में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि कल यानी 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर आने वाले हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।