ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Sonipat News: सोनीपत में पकड़ा गया नकली पुलिस इंस्पेक्टर, वर्दी पहनकर रिश्तेदारों पर जमा रहा था धौंस; ऐसे खुला राज

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक नकली इंस्पेक्टर की खबर निकल कर सामने आ रही है। नकली इंस्पेक्टर को सोनीपत सदर थाना पुलिस ने गांव भटगांव से हिरासत में लिया गया और उसे थाने में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बताया जा रहा है कि वह गांव भटगांव में एक रिश्तेदारी में पहुंचा था और रौब दिखा रहा था।

साल 2002 में पुलिस विभाग से हो चुका है बर्खास्त

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति कोई इंस्पेक्टर नहीं बल्कि नकली वर्दी पहनकर गांव भटगांव में अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा राजेंद्र निवासी जिला झज्जर है। इसने दो दिन पहले ही यह वर्दी खरीदी थी और बस का किराया बचाने के लिए आज पहनकर सोनीपत भी पहुंच गया, लेकिन गुप्त सूचना मिलने पर इसे क्राइम ब्रांच और सदर थाना पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया और अब इससे पूछताछ की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि यह साल 2002 में पुलिस विभाग से बर्खास्त हो चुका है।

वहीं इस मामले की शुरुआती जांच की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इससे पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार क्यों इसने यह वर्दी पहनी और यह यहां क्या करने आया था।