ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Ganja Smuggling Busted: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नारियल के ट्रक से लाखों का गांजा बरामद; तस्कर गिरफ्तार

खूंटी: जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से नारियल की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर सड़कों पर वाहनों की जांच के दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है.

ट्रक चालक और खलासी फरार

जांच के दौरान ट्रक के ऊपर बड़ी मात्रा में नारियल लदा पाया गया, जबकि नीचे बोरे में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि नारियल लोड कर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी सहित एक अन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

वनपाल ने खूंटी थाना को दी सूचना

मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल खूंटी थाना प्रभारी अशोक सिंह और एनडीपीएस थाना को सूचित किया. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की. बाद में ट्रक को खूंटी एनडीपीएस थाना के हवाले कर दिया गया.

तस्करों की तलाश तेज-थाना प्रभारी

थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों द्वारा सड़क से गांजा लदे ट्रक को जब्त किया गया है. गांजे का वजन कराए जाने के बाद उसकी कीमत का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई से वन विभाग की सतर्कता और समन्वय की सराहना की जा रही है, वहीं क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है.