ब्रेकिंग
Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख...

Ajit Pawar Plane Crash Reason: सामने आई अजित पवार के विमान हादसे की असली वजह! एक्सपर्ट ने एनालिसिस में किया बड़ा खुलासा

सिविल एविएशन एक्सपर्ट और काउंसिल ऑफ इंडियन एविएशन के प्रेजिडेंट नितिन जाधव ने पुणे के बारामती में हुए वाईएसआर-45 विमान हादसे की गहराई से जानकारी दी. उन्होंने विमान के मॉडल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए समझाया कि किन वजहों से यह भीषण हदसा हुआ है. इसके उन्होंने AI फुटेज का भी इस्तेमाल किया है.

नितिन जाधव ने बताया कि वाईएसआर-45 विमान के दोनों इंजन पीछे की तरफ लगे होते हैं. उन्होंने उस सीसीटीवी फुटेज को दिखाया, जिसमें विमान के गिरने की घटना रिकार्ड हुई है. उनके विश्लेषण के मुताबिक विमान के लैंडिंग में विजिबिलिटी महज 3 हजार मीटर थी, जबकि नियमानुसार यह कम से कम 5 हजार मीटर होनी चाहिए. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने भी शुरुआत में खराब मौसम के कारण लैंडिंग से मना किया था.

कैसे हुआ विमान हादसे का शिकार?

जाधव ने बताया कि चूंकि विमान में VIP यात्री सवार थे और उन्हें शाम तक मुंबई पहुंचना था, इसलिए पायलट सुमित कपूर ने सुबह 8:40 बजे ATC से बात करने के बाद, रनवे 11/29 पर कम विजिबिलिटी होने के बावजूद लैंडिंग का फैसला लिया.

उन्होंने विमान को बाईं ओर मोड़ा (लेफ्ट टर्न) और दोबारा रनवे पर उतारने की कोशिश की. इस दौरान विमान की गति ज्यादा थी और रनवे साफ नहीं दिख रहा था. इस वजह से विमान का बैलेंस बिगड़ गया और वह ‘स्टाल’ की स्थिति में आ गया. एक बार विमान ‘स्टाल’ हो जाए तो उसे नियंत्रित करना बेहद मुश्किल होता है. इसी के चलते विमान नीचे गिर गया और भीषण विस्फोट हुआ.

बुनियादी सुविधाओं की कमी और जांच की मांग

नितिन जाधव ने एक खास बात यह बताई कि बारामती एयरपोर्ट मूल रूप से एक पायलट ट्रेनिंग एयरपोर्ट है. यहां न तो पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं, न इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS), न ही रनवे को रोशन करने वाली पीपी लाइट्स और न ही साफ रनवे मार्किंग. ऐसे में पायलट पूरी तरह से दृश्यता पर निर्भर रहता है, जो उस दिन बेहद कम थी. उनका कहना है कि विमान को पुणे या कराड एयरपोर्ट पर उतारना चाहिए था.

विमान कंपनी पर उठाए सवाल

नितिन जाधव ने प्रधानमंत्री गृह मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों के जरिए गहन जांच की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया है कि विमान चलाने वाली कंपनी ने पिछले 4-5 साल में 25 नए विमान कैसे लिए? क्या उसका रोस्टर और डीजीसीए के प्रोटोकॉल का पालन होता था? चुनाव के दौरान उड़ी विमान सेवाओं में क्या नियमों की अनदेखी हुई?

AI फुटेज की मदद से बताया कहा हुई गलती

अपने विश्लेषण को पुख्ता करने के लिए नितिन जाधव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए एक वीडियो को भी दिखाया. इस वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे बारामती एयरपोर्ट पर खराब बिजिबिलिटी के चलते पायलट के सामने रनवे दिखाई नहीं दे रहा होगा. इससे यह साफ होता है कि ऐसी परिस्थिति में लैंडिंग करना कितना खतरनाक था और विमान को किसी अन्य एयरपोर्ट पर ही उतारा जाना चाहिए था.