ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

जयपुर: दुष्यंत मर्डर केस की ‘कातिल हसीना’ प्रिया सेठ को मिला पैरोल, जेल में हुए प्यार हनुमान संग रचाएगी ब्याह

राजस्थान की जयपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदियों की शादी चर्चा में है. युवकों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर लूटने वाली हसीना प्रिया सेठ अब शादी करने जा रही है. हत्या के मामले में जयपुर जेल में बंद कातिल हसीना प्रिया सेठ आजीवन कारावास की सजा काट रही है. इसी जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे हनुमान प्रसाद से प्रिया को प्यार हो गया है. अब दोनों 23 जनवरी को अलवर में ब्याह रचाने जा रहे हैं. इसके लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों को 15 दिनों की पैरोल दी है.

जेल में बंद प्रिया सेठ जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में सजा काट रही है. प्रिया और हनुमान दोनों ही जयपुर ओपन जेल में बंद हैं. ओपन जेल में ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और अब शादी कर रहे हैं. दोनों की शादी के लिए वकील विश्राम प्रजापत ने अदालत में पैरवी की थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने प्रिया सेठ के रिप्रजेंटेशन को स्वीकार लिया है और दोनों की पैरोल को मंजूर कर दिया है.

प्रिया सेठ के जुर्म की कहानी

प्रिया ने अपने पूर्व प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्जा उतारने के लिए झोटवाड़ा के रहने वाले युवक दुष्यंत शर्मा को प्रेम जाल में फंसाया था. फिर उसने दुष्यंत को मिलने अपने फ्लैट में बुलाया, जहां उसका बॉयफ्रेंड दीक्षांत और साथी पहले से मौजूद थे. सभी ने मिलकर दुष्यंत को किडनैप करके 10 लाख रुपए लूटने का प्लान बनाया था, लेकिन बात नहीं बनी. इसी बीच प्रिया और उसके साथियों ने तीन लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए. मामला खुल न जाए, कहीं पकड़े न जाएं, इस डर से तीनों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया.

दुष्यंत की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रिया को गिरफ्तार किया था. हत्या के आरोप में बंद प्रिया आजीवन कारावास की सजा काट रही है. 3 मई 2018 से वह जेल में बंद है. इस बीच खबर आई कि वो शादी कर रही है, लेकिन हत्या में शामिल रहे बॉयफ्रेंड दीक्षांत से नहीं बल्कि अपने नए बॉयफ्रेंड हनुमान प्रसाद के साथ. हनुमान भी हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

राजस्थान की बड़ी गैंगस्टर बनना चाहती थी प्रिया

जयपुर की प्रिया सेठ राजस्थान की सबसे बड़ी महिला गैंगस्टर बनना चाहती थी. वैश्यावृति, ठगी, एटीएम लूट जैसी वारदातों में प्रिया सेठ शामिल रही है. प्रिया पढ़ाई करने के लिए जयपुर आई थी, लेकिन जल्द ही उसने क्राइम का रास्ता अख्तियार कर लिया. पहले रिश्तेदार का घर छोड़ा और पेइंग गेस्ट बनकर रहने लगी. फिर अमीर लड़कों से दोस्ती और शाही खर्चे के शौक में डूबती ही चली गई. अपने शौक पूरे करने के लिए उसने हनीट्रैप का सहारा लिया और अमीर लड़कों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर लूटने लगी. फिलहाल प्रिया हत्या के आरोप में 3 मई 2018 से जयपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है.