ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आप-कांग्रेस में नहीं हुआ गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के बीच AAP पार्षद ने की बगावत

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है तथा अब की बार कांग्रेस और आप एक साथ नहीं, बल्कि मेयर पद के लिए अलग-अलग उम्मीदवार उतारने जा रही है। नगर निगम के चुनावों में मेयर पद के लिए इस बार संभवतः त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जोकि काफी रोचक होगा। वहीं आज आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षद पंजाब पुलिस की गाड़ी में बैठ कर नगर निगम पहुंचते देखे गए, जिस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन चुनावों के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है तथा तीनों दलों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा और सभी पार्टियां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी।

बेशक आम आदमी पार्टी इस बार ये चुनाव लड़ रही है, लेकिन चुनावों से पहले ही पार्टी में बगावत के सुर देखने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि पार्षद राम चंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। यादव के नामांकन पत्र पर कवरिंग पार्षद के तौर पर कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और पार्षद दर्शन ने साइन किए हैं। यादव ने कहा कि पिछली बार भी तीन पार्षदों ने क्रास वोटिंग की थी, पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब पार्टी के भीतर हर पार्षद को चोर नजर से देखा जा रहा है।