ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

STF और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़! पैर में गोली लगने से अपराधी ढेर, जांबाज ASI भी हुए घायल; इलाके में भारी तनाव

झज्जर : हरियाणा में रोजाना बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर देखने को मिल रहा है। अब वीरवार देर रात झज्जर में झज्जर एसटीएफ और बदमाशों के बीच दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ झज्जर बाईपास पर, जबकि दूसरी मुठभेड़ बेरी थाना क्षेत्र के गांव छुछकवास के पास सामने आई है। दोनों ही मुठभेड़ों में बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई है।

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सापला रोड स्थित एक होटल में दो पार्टियों के बीच आपसी विवाद हुआ है, जिसमें अवैध हथियार दिखाए जाने की बात सामने आई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके दौरान मुठभेड़ की स्थिति बनी। दोनों पक्षों की फायरिंग के दौरान झज्जर पुलिस में तैनात एएसआई प्रवीण को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले पंकज नामक आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

 घायल एएसआई का हाल जानने पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह, डीसीपी क्राइम अमित दहिया और डीसीपी लोगेश कुमार ऑस्कर हॉस्पिटल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मचारी का हालचाल जाना। वरिष्ठ अधिकारियों ने चिकित्सकों से इलाज की स्थिति की जानकारी भी ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए झज्जर पुलिस द्वारा शहर और जिले में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है l

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।