ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

डेढ़ महीने में सांवलिया सेठ की कमाई 29 करोड़, दान में मिली 135 किलो चांदी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सांवलिया सेठ धाम में हर साल लाखों भक्त आते हैं. यहां वह भगवान के दर्शन करते और वह अपनी क्षमता अनुसार मंदिर में दान भी करते हैं. सांवलिया सेठ धाम में आने वाले दान की साल में 11 बार गिनती होती है. इस बार इस गिनती की शुरुआत पिछले बुधवार को हुई थी, जिसमें करोड़ों रुपये के दान आने की बात सामने आई है. साथ ही भक्तों ने मंदिर में दिल खोलकर सोना-चांदी चढ़ाया है.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ धाम में चतुर्दशी यानि होली पर खोले गए भंडार में प्राप्त कुल राशि की काउंटिंग पूरी हो गई है. पिछले डेढ़ महीने के भंडार, भेंट कक्ष और ऑनलाइन प्राप्त राशि मिलाकर मंदिर को कुल 29 करोड़ 9 लाख 62 हजार 700 रुपए का दान भक्तों से प्राप्त हुआ हैं, जो पिछले साल के इन्हीं डेढ़ महीने के भंडार की तुलना में 56.28% ज्यादा है. इन पैसों के अलावा वर्तमान बाजार कीमत के हिसाब से करीब 2 करोड़ रुपए का सोना-चांदी भी दान स्वरूप मंदिर को भेंट किया गया है.

ऑनलाइन आया करोड़ों का दान

मंदिर की परंपरा के अनुसार इस बार डेढ़ महीने का भंडार बीते बुधवार को खोला गया था. मंदिर को भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी धनराशि प्राप्त हुई. 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार 592 रुपए ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए भक्तों ने मंदिर को चढ़ाए हैं. मंदिर को भारी मात्रा में सोना और चांदी भी मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. मंदिर को कुल 1.13 किलो सोना और करीब 135 किलो चांदी मिली है.

पुजारी को तनख्वाह देने की है खास परंपरा

यहां किसी पुजारी को महीने की तय तनख्वाह नहीं दी जाती है. परंपरा के अनुसार ही पुजारी को तनख्वाह मिलती है. जैसे ही चढ़ावे की गिनती के लिए भंडार खोले जाते हैं तो सबसे पहले मुख्य पुजारी दोनों हाथ भरकर राशि बाहर निकलता है. उसके हाथ में जितनी ज्यादा राशि आएगी वही उसकी तनख्वाह होती है. मंदिर के गर्भगृह के सामने लगे भंडार में से जैसे ही नोट एक बार पुजारी के हाथ में आ जाए तो वह उसको भगवान के पास रखकर अपने पास रख लेते हैं. भंडार की बाकी सभी राशि और सोने चांदी को लॉकर में जमा करवा दिया जाता है. यहां साल में करीब 11 बार भंडार खुलता है.