ब्रेकिंग
सोनीपत में दिल दहला देने वाली वारदात: शादी के विरोध से नाराज बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की ह... PM Modi 25 Years Journey: विकास, डिजिटल बुनियादी ढांचा और राष्ट्र निर्माण, जानिए क्या बोले केंद्रीय ... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश-ओलावृष्टि, 9 अ... हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण: लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और विशेष शिविरों के... Anil Vij Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के प्रशासनिक कार्यकाल पर गृह मंत्री अनिल... हरियाणा में लागू हुई Next-Gen ई-चालान प्रणाली: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब होगी सख्त और समयबद्ध कार्रव... WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स पर बंद हो सकता है लॉगिन India vs West Indies T20 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज... बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर टूटा दुखों का पहाड़: 83 वर्ष की आयु में मां कल्याणी सदानंद का निधन Facebook Video First Experience: फेसबुक खोलने पर अब सीधे दिखेगा फुल-स्क्रीन वीडियो, मेटा ला रहा है न...

शिवपुरी नाव हादसा : 5 लापता लोगों के शव बरामद, 2 की तलाश जारी

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बांध में एक नाव के अचानक पलटने से उसमें सवार कई लोग डूब गए। जिनमें से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही 7 लोग लापता हो गए। लापता लोगों में से 5 के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं, वहीं दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम राजा वन के आसपास के मजरो से ग्रामीण कल मंगलवार को माताटीला बांध के बीच में टापू पर बने मंदिर जा रहे थे। इसी बीच नाव अचानक पलटने से पानी में डूब गई। जिसमें करीब सात लोग डूब गए। कल से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज पांच ग्रामीणों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से तीन महिलाएं एवं दो बच्चे शामिल हैं।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ टीमों के साथ मौके पर ही हैं। कलेक्टर चौधरी ने बताया कि पांच ग्रामीणों के शव बरामद हुआ है, इनमें से शारदा लोधी व दो बच्चों में कन्हा और शिवा और दो अन्य महिलाओं की पहचान अभी नहीं हुआ है। इस प्रकार कुल पांच लोगों के शव बरामद हुआ है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।