ब्रेकिंग
Raipur NEET Prep: पेपर लीक विवाद के बाद रायपुर प्रशासन अलर्ट; परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थ... PM Modi-Trump Meeting: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की प्रधानमंत्री की विदेश नीति की सराहना; 'वैश्विक मं... Hasdeo Bango Dam News: कोरबा में हसदेव बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा; समय से पहले 56% भर चुका है बांध, नि... Chhattisgarh Electricity Protest: बालोद में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक अ... Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने...

महानगर में होली पर गुंडागर्दी का नाच, CCTV में कैद हुआ मंजर

महानगर में चोरी, डकैती, फायरिंग, लूट की घटना आम हो गई है। आए दिन शहर में आपराधिक घटनाओं की खबर सामने आ रही है। देखा जाए तो पंजाब में अकसर होली के त्यौहार पर कुछ शरारती अनसर हुडदंग मचाते हैं और आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे में जालंधर स्थित संतोषी नगर में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला है जिस कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार 10 वाहनों पर सवार होकर शरारती अनसर हथियारों से लैस होकर आए और घर के बंद गेट पर हमला किया। यह सारा मंजर वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार शरारती अनसरों द्वारा कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। इस घटना के बाद मोहल्ला वासियों में दहशत देखने को मिल रही है और रोष देखने को मिल रहा है कि पुलिस की चौकसी के बाद यह शरारती अनसर वारदातों को अंजाम दे जाते हैं जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर देती है।