ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

BJP की सरकार बनने पर TMC के मुस्लिम विधायकों को सड़क पर फेंक देंगे… सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बवाल

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की अदावत किसी से छिपी नहीं है. सूबे की ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी हमेशा से ही आक्रामक तेवर अपनाए हुए है. यही कारण है कि दोनों दलों के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक देखने को मिलती है. खास तौर पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं. यही वजह है कि उन्हें कई बार सदन से बाहर तक कर दिया गया है. इस बीच अब सुवेंदु अधिकारी का एक विवादित बयान सामने आया है.

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. ये नाराजगी उन्होंने बीजेपी विधायक के माइक बंद किए जाने को लेकर जताई है. उन्होंने कहा कि एक बार राज्य में बीजेपी की सरकार आ जाने दो तो हम भी टीएमसी के सभी मुस्लिम विधायकों को उठाकर सदन से बाहर सड़क पर फेंक देंगे.

टीएमसी ने बयान पर जताई आपत्ति

अधिकारी के इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो चली है. कई आरोप लगाए जा रहे हैं. हालांकि पहली बार नहीं है जब शुभेंदु ने इस प्रकार का बयान दिया हो, इसके पहले भी विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी के विवादित बयान के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके भाषण को ‘नफरती’ बताया है. इतना ही नहीं, टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी की दिमागी हालत पर भी सवाल उठाए हैं.

विधानसभा से निलंबित हो चुके शुभेंदु

सुवेंदु अधिकारी को 17 फरवरी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था और वो अब पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित हो चुके हैं. उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि यह सरकार सांप्रदायिक प्रशासन चला रही है और उन्होंने इसे मुस्लिम लीग का दूसरा रूप भी करार दिया था. फिलहाल बीजेपी आलाकमान ने शुभेंदु के इस बयान पर चुप्पी साधी हुई है.