ब्रेकिंग
Ranchi Theft Case: रांची में शातिर चोरों का तांडव; पुंदाग में घर को बनाया निशाना, 12 लाख के गहने और ... Palamu Mystery Disease: पलामू में रहस्यमयी बीमारी से दो मौतें; अंधविश्वास के चलते इलाज में देरी, मचा... Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव हारने के बाद महागठबंधन में तकरार; इरफान अंसारी के बया... Ludhiana Road Accident: लुधियाना में दर्दनाक हिट-एंड-रन; अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती ... Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद...

महू बवाल पर DIG बोले- मस्जिद पर सुतली बम फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले, हुड़दंगियों पर होगी रासुका की कार्रवाई

इंदौर/महू : भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच हुए क्रिकेट मैच की शानदार जीत के जश्न रैली में बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामले में अभी तक 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। वही 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब तक 13 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में डीआईजी निमिष अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक मस्जिद पर सुतली बम फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि भारत की जीत की जश्न रैली में हुए विवाद के बाद अब तक कुल 50 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब तक 13 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ हुड़दंगियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।

डीआईजी ने बताया कि मस्जिद में सुतली बम फेंकने के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। डीआईजी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से 8 एफआईआर दर्ज की है।

डीआईजी ने बताया मुख्य कारण यही सामने आया है कि जमा मस्जिद के सामने निकले जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इतने सारे पत्थर एक साथ उपलब्ध होना क्या यह पूरी प्लान था के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विवेचना जारी है।