ब्रेकिंग
Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख...

UP का ऐसा मस्जिद, जहां रमजान में भी नहीं होगी नमाज; जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक ऐसा मस्जिद है, जहां रमजान के महीने में नमाज नहीं होगी. इस संबंध में जिला प्रशासन ने इस मस्जिद से जुड़े लोगों को अवगत करा दिया है. प्रशासन ने इसकी जो वजह बताई है, वो काफी हैरान करने वाली है. अब मस्जिद से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन से मिलकर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है. दरअसल यह मस्जिद जिले के एमआईसी इंटर कॉलेज परिसर में है.इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार रमजान में यहां आने पर पाबंदी लगा दी है.

इस समय रमजान का महीना चल रहा है. मस्जिदों में हर समय रोजेदारों की भीड़ देखी जा रही है. आलम यह है कि मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए मुश्किल से जगह मिल पा रही है. उधर, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक ऐसी भी मस्जिद है, जहां दिन भर सननाटा पसरा हुआ है. इस मंदिर में पूरे रमजान तक किसी को भी नमाज पढ़ने की अनुमति नही है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने पहले ही नमाजियों को अवगत करा दिया था. प्रशासन ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सूचिता बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया है. इस समय यूपी बोर्ड के स्कूलों और इंटर कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं.

इंटर कॉलेज कैंपस में है मस्जिद

इसकी वजह से राज्य भर के परीक्षा केंद्रों में अनाधिकृत प्रवेश रोक दिया गया है. जहां तक इस मस्जिद की बात है तो यह मस्जिद फर्रुखाबाद के एमआईसी इंटर कॉलेज परिसर में बनी है और इसी कॉलेज में परीक्षा के लिए स्ट्रांगरूम बनाया गया है. ऐसे में जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर इस कैंपस में अनाधिकृत प्रवेश रोक दिया है. इसकी वजह से किसी को मस्जिद तक जाने की भी अनुमति नहीं है. जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के आदेश पर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने पिछले दिनों इस मस्जिद से जुड़े लोगों को मौखिक तौर पर अवगत करा दिया था.

नमाज के लिए डीएम से मिले लोग

उन्हें साफ साफ बता दिया था कि परीक्षाएं जारी रहने तक इस मस्जिद में नमाज नहीं होगी. इसके बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है. इसमें मुस्लिम समाज ने डीएम एसे आग्रह किया है कि नमाज के दौरान केवल रात में नमाज पढ़ने की अनुमति मिले. इसके लिए समाज ने भरोसा दिया है कि केवल 21 नमाजी ही शामिल होंगे. हालांकि डीएम ने उनके आग्रह पत्र को विचार के लिए रख लिया है.