ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

जीरो वेस्टेज सिस्टम, 800 टन क्षमता… आचार्य बालकृष्ण का दावा- नागपुर में पतंजलि लगाएगा एशिया का सबसे बड़ा ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट

पतंजलि की ओर से मिहान, नागपुर में स्थापित ‘पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’ ऑरेंज प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा. यह जानकारी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने दी है. उन्होंने कहा कि यहां की धरती देश व संविधान को मूर्त रूप प्रदान करने वाली है. अब इस धरा से पतंजलि की नए कृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएंगे.

उन्होंने बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है. हालांकि इस प्लांट को शुरू करने में बहुत से विघ्न-बाधाएं रहीं, बीच में कोरोना काल भी रहा पर अंतत: वह दिन आ गया, जिसकी प्रतीक्षा क्षेत्र के किसान वर्षों से कर रहे थे. आचार्य ने बताया कि इस प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार 9 मार्च को करेंगे.

प्रोसेसिंग क्षमता 800 टन प्रतिदिन

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस प्लांट में ऑरेंज प्रोसेसिंग क्षमता 800 टन प्रतिदिन है. जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के ऑरेंज, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं. हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है. हमारा काम संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं. इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता. हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया. इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व मेहनत लगी.

‘स्थानीय लोगों को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता’

उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र के हर गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में हैं, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं. हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है. पीएम मोदी का सपना है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

एडवांस सिस्टम से होगा लैस

एमडी ने कहा कि इस प्लांट में आधुनिक मापदण्डों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है. इसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं. हमारे उत्पादों की गुणवत्ता टॉप क्लास है और हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है. लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों को एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहां संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा.