ब्रेकिंग
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा... Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर

पंजाब में टली बड़ी घटना! आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हुए बड़े खुलासे

जालंधर : पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि राज्य में 3 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक बड़ी हत्या की साजिश नाकाम कर दी गई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आतंकवादी मॉड्यूल अमेरिका स्थित माफिया गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी नवांशहरिया अपने सहयोगी लाडी बकापुरिया के साथ मिलकर चला रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है।

PunjabKesari

DGP गौरव यादव ने (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि जालंधर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर पुलिस खुफिया सेल की सूचना पर, पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकवादी ‘मॉड्यूल’ की एक और बड़ी हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जिसमें ‘मॉड्यूल’ के 3 सदस्यों जगरूप सिंह उर्फ ​​जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।डीजीपी ने बताया कि 4र आधुनिक पिस्तौल, एक ग्लॉक पिस्तौल 9 एमएम, एक मैगजीन और 6 कारतूस, एक पिस्तौल पीएक्स5 स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर, एक मैगजीन और चार गोलियां, एक देशी 30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस तथा एक देशी 32 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और 8 कारतूस सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है।