ब्रेकिंग
Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ...

38 साल से जो था ‘साधू’, अब पलट गई कहानी, चित्रकूट के आश्रम से अरेस्ट; पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश की बांदा जिले की पुलिस ने एक 38 साल पहले अपने पड़ोसी की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है, जो फरार चल रहा था और अपनी पहचान छुपाकर मध्य प्रदेश में रह रहा था. उसने पुलिस से बचने के लिए साधु का भेष धारण किया हुआ था. आरोपी ने कई सालों पहले अपने जमीनी विवाद को लेकर अपने पड़ोसी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन फिर वह फरार हो गया.

फरार शख्स का नाम बाबूलाल है, जो बांदा जिले के बिसंडा का रहने वाला है. उसने 1985 में अपने पड़ोसी की हत्या की थी. इस दौरान एक और व्यक्ति घायल हो गया था. इस मामले में डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट ने उसे साल 1986 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही उस पर 2 हजार का जुर्माना लगाया था. हालांकि इसके बाद में उसे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी गई.

हाईकोर्ट ने शर्त पर दी जमानत

हाईकोर्ट ने बाबूलाल को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह समय-समय पर कोर्ट में पेश होता रहेगा. लेकिन जब बाबूलाल की पेशी होनी थी वो कोर्ट नहीं पहुंचा और फरार हो गया. तब से पुलिस ने उसकी तलाश कर रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन गया था.

पहचान छुपाकर रह रहा था

इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम बाबूलाल को खोजने में लगी हुई थी. इसी बीच पुलिस को पता चला कि बाबूलाल मध्य प्रदेश के सतना के चित्रकूट में फलाहारी आश्रम में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है. वह आश्रम में साधु बनकर रह रहा था. पुलिस ने आश्रम पहुंचकर बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बाबूलाल अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था, लेकिन मुखबिर की जानकारी के आधार पर उसे पकड़ लिया गया.