ब्रेकिंग
Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ... Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र... Panipat News: पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तै... Mahendragarh News: गांव झगड़ोली की नहर में मिले सेना के दो मोर्टार शेल; इलाके में फैली सनसनी Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्...

दुबई की पिचों पर क्यों नहीं बन रहे रन? UAE बोर्ड ने दिया ऐसा जवाब

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच खेल लिए हैं और तीनों में जीत हासिल कर ली है. लेकिन दुबई की पिचों पर एक भी मैच में 250 रनों का आंकड़ा पार नहीं हो पाया. दुबई की धीमी पिच पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले पर अब UAE बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने जवाब दिया है. दुबई की पिचों की आलोचना होने पर उनका कहना है कि, हमने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पिचों के वर्कलोड को अच्छे से मैनेज किया है.

दुबई की धीमी पिचों पर क्या बोला UAE बोर्ड?

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले UAE में ILT20 खेली गई थी. इसके 15 मुकाबले दुबई में उसी मैदान पर खेले गए जिस पर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही है. UAE बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई में भी होंगे तो उन्होंने पिचों की तैयारी आईएलटी20 टूर्नामेंट के दौरान ही शुरू कर दी थी और टी-20 टूर्नामेंट के लिए उन पिचों का इस्तेमाल नहीं किया गया था जो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस्तेमाल की जानी थी. उन्होंने कहा कि हमने आईसीसी की सभी जरूरतों का पालन किया था. और पिचों के वर्कलोड को अच्छे से मैनेज किया. सुभान अहमद के मुताबिक अब तक दुबई में हुए मैचों की अच्छी तस्वीर सामने आई है.

तीनों मैचों में नहीं बने 250 प्लस रन

दुबई में अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मैच हुए हैं. पहला मैच भारत ने बांग्लादेश से खेला था. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश 228 रनों पर सिमट गई थी. वहीं भारत को बांग्लादेश जैसी टीम में खिलाफ छोटा सा स्कोर चेज करने में 46.3 ओवर लग गए थे. भारत ने दूसरा मैच पाकिस्तान से खेला. पहले बैटिंग करते हुए पाक टीम 241 रनों र ढेर हो गई थी. भारत ने 42.3 ओवर में टारगेट चेज कर लिया था. वहीं 2 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच हुआ. इस मैच में भी पिच काफी स्लो रही. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया 249 रनों पर ढेर हो गई. जबकि 250 रन चेज करते हुए कीवी टीम 205 रनों पर ही सिमट गई.