ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

जोधपुर की यूनिवर्सिटी में किसने बुलाए गुंडे? कैंपस में युवकों की बेरहमी से पिटाई; लड़की सहित 7 अरेस्ट

राजस्थान के जोधपुर के जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी पुराना परिसर में कुछ युवकों की पिटाई और गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. इसमें स्कॉर्पियो, थार और बोलेरो में सवार होकर आए युवक कैंपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. पूरी घटना विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. एक लड़की की कुछ युवकों से विवाद हो गया था. जिसके बाद उसने फोन करके बदमाशों को बुलाया था.

जोधपुर के जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी कैंपस के अंदर ले जाकर कुछ युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि एक लड़की का कैंपस के बाहर कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद उसने उन लड़कों की पिटाई करवाने के लिए फोन करके कुछ बदमाशों को बुलाया था. लड़की के फोन करते ही स्कॉर्पियो, थार और बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कई बदमाश तुरंत मौके पर पहुंच गए.

बदमाशों ने की युवकों की पिटाई

इसके बाद जिन लड़कों से लड़की का विवाद हुआ था बदमाशों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की और फिर गाड़ी में बैठकर शांत पड़े लॉ कैंपस में ले गए. लेकिन इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी समझा गया कि अंदर कोई विवाद हो गया. वह तुरंत गाडी का सायरन चालू करके कैंपस की तरफ निकल गया. इस बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर कुछ बदमाश तो मौके से फरार होने में सफल हो गए हैं, लेकिन कुछ बदमाशों और उनके साथ युवती को पुलिस ने पकड़ लिया.

CCTV में कैद हुई बदमाशी

इससे पहले वे परिसर में गाड़ियों से उतरकर कुछ युवक से मारपीट कर रहे थे, जो कि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. जैसे ही सायरन बजा सभी युवकों में अफरा- तफरी मच गई और जल्दी से अपनी-अपनी गाड़ी में बैठकर तेजी से फरार हो गए. पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में एक युवती सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. लॉ फैकल्टी के डीन सुनील असोपा ने कहा कि पुलिस की तत्परता के चलते इस पूरे घटनाक्रम पर समय पर कार्रवाई की गई.

हमने पूरी घटनाक्रम को विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचा दिया है. आने वाले समय में हम सुरक्षा को लेकर और बेहतर इंतजाम करेंगे.