ब्रेकिंग
Dharam Singh Chhokar Bail: पूर्व विधायक की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; होमबायर्स को मुआवजा देने की ... Hansi News: भाखड़ा पाइपलाइन की मांग को लेकर चानौत गांव में बवाल; ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव Morena News: नगर निगम में घमासान; महापौर ने भंग की MIC, भ्रष्टाचार के आरोपों से बढ़ी राजनीतिक गरमाहट Ratlam News: रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच में ब्रेक चिपका, पहियों से निकला धुआं; यात्रियों में मची अफरात... Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा... Madhya Pradesh Crime: MP में बिजली के खंभों पर दिखा जानलेवा स्टंट; पुलिस की समझाइश के बाद टला बड़ा हा... CM Mohan Yadav Indore Visit: मुआवजा कम मिलने पर महिला ने रोते हुए सीएम के पैर पकड़े; कलेक्टर को दिए ज... President Draupadi Murmu in Betul: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में क... Khilchipur Tragedy: राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद... President Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा; इंदौर पहुंचीं, जानें क्या ...

रांची: घर के बाहर खेल रही मासूम से दरिंदगी…फुसला कर ले गया पड़ोसी, फिर किया रेप

झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को आरोपी बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. मासूम किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और मां को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है.

एक तरफ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. वहीं राज्य सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है. बेहतर कानून व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर का बखान कर रही है. वहीं दूसरी तरफ रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी वाले मोहल्ले में एक वहसी ने दरिंदगी की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. जिसने पूरी राजधानी को झंकझोर कर रख दिया है.

घर के बाहर खेल रही एक मासूम नाबालिक छात्रा को पहले उसी के पड़ोस में रहने वाले दरिंदे ने बहला- फुसला कर अपने पास बुलाया. फिर धोखे से अपने कमरे में ले जाकर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला.

मासूम ने मां को बताई घटना

इसी बीच पीड़ित मासूम किसी प्रकार आरोपी पड़ोसी के चुंगल से खुद को छुड़ाते हुए घर में खाना बना रही अपनी मां के पास पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी. फिर क्या था अपनी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की सूचना मिलते ही मां आग बबूला हो गई और आरोपी के घर पहुंच गई. आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रहे थे. इस बीच मौका पाकर वह खुद को छुड़ाते हुए फरार हो गया.

मां दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

पीड़ित परिवार ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं सुखदेव नगर थाना की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिक बच्ची की उम्र में महज चार से पांच वर्ष है ,जबकि आरोपी शादीशुदा है और उसकी उम्र 30 से 32 वर्ष है. घर छोड़कर आरोपी फरार है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.