ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ जारी, 12 नक्सली ढेर; दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 12 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए हैं. वहीं, दो जवान शहीद हुए हैं. मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. डीआरजी, एसटीफ और बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है.

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जिला बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी. इसपर सुरक्षाबल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली. अभियान के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है.

नक्सलियों के पास से मिले ऑटोमैटिक हथियार

बीजापुर-नारायणपुर सीमा में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान शामिल हैं. मारे गए नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं. वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवानों के घायल होने की खबर भी आ रही है. उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है.

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी जानकारी

जिस जगह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई वह बीजापुर जिले का फरसेगढ़ इलाका है. यहां नेशनल पार्क का जंगल नक्सलियों का सक्रिय गढ़ माना जाता है. इस इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवान घायल हो गए. इनमें दो जवान शहीद हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है.