ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Punjab की महिलाओं के लिए Mann सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं लिए बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में परिवर्तित कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरएएचआई स्कीम के अंतर्गत 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो से बदलने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी पर 200 पिंक ई-ऑटो उपलब्ध कराए जा रहे हैं और अब तक 160 पिंक ई-ऑटो वितरित किए जा चुके हैं।

इसी के साथ ही राज्य सरकार ने 347 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों में से अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 97, लुधियाना के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 बसें खरीदने की बात चल रही है। पंजाब सरकार एसएएस नगर (मोहाली) क्लस्टर के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने पर काम कर रही है, जिसमें खरड़, कुराली, जीरकपुर, मुल्लांपुर, डेराबस्सी और बनूर शामिल होंगे। पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पीएमआईडीसी) ने मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन पूरा कर लिया है।